गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में कुल 472 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 233 हाई रिस्क चिन्हित और 23 सोनोग्राफी की गई। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई।
जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ईशा डेनियल द्वारा 44 गर्भवती महिलाओं, 8 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 23 महिलाओं की सोनोग्राफी की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में महिला चिकित्सक डॉ मनोज भूमरकर द्वारा 33 गर्भवती महिलाओं एवं 18 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सिविल अस्पताल आमला में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ वैशाली गुलवांसे द्वारा 17 गर्भवती महिलाओं एवं 03 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में महिला चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 50 गर्भवती महिलाओं एवं 18 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ कविता सिमैया द्वारा 90 गर्भवती महिलाओं एवं 20 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ रिषिका खोपर द्वारा 48 गर्भवती महिला एवं 34 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में महिला चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 14 गर्भवती महिलाऐं एवं 12 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में डॉ वसीम खान एवं डॉ सपना चौहान द्वारा 36 गर्भवती महिला एवं 19 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोगरी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता कोरी द्वारा 53 गर्भवती महिलाओं एवं 37 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ लवीना अखंडे द्वारा 59 गर्भवती महिला एवं 35 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर, दामजीपुरा में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडि़या द्वारा 28 गर्भवती महिला एवं 06 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।


