शासन के निर्देशानुसार जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत जन-विश्वास शिविरों का आयोजन प्रति शुक्रवार को किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2026 को जन-विश्वास शिविर का आयोजन नगर परिषद चांचौड़ा-बीनागंज के सामुदायिक भवन में किया जायेगा। शिविर में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल सहित समस्त जिलाधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर निराकरण करायेगें। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जायेगा। शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ फील्ड भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद एवं उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
शहर
‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ अंतर्गत दिनांक 23 अक्टूबर को नगरपरिषद चांचौड़ा-बीनागंज में लगेगा जन-विश्वास शिविर
तूफ़ान डेस्क · 21 अक्टूबर 2026, 16:06 · 2 मिनट


