मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए जुगा) योजना अंतर्गज अत्यंत दूरस्थ क्षेत्रों के मजरे, फलिए, टोले में रहने वाले जनजातीय परिवारों को स्थाई बिजली की सौगात दी है। योजना के तहत 26400 घरों तक रोशनी प्रदान की गई है। नदियों के पास, पहाड़ों के उपर, पहाड़ों की तलहटी, मूल ग्राम से एक से तीन किमी दूर बसे इन परिवारों में स्थाई बिजली की खुशियां स्पष्ट देखी जा सकती हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि एक वर्ष के दौरान 26400 घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। इन दूरस्थ, दुर्गम स्थानों पर विशेष वाहनों से ट्रांसफार्मर, केबल, तार, पोल पहुंचाने का कार्य किया गया, कहीं कहीं तो वाहन चलाने की स्थिति नहीं होने पर मजबूरन बगैर वाहन के हाथों से कपड़े, लकड़ी रस्सी की मदद से पोल, ट्रांसफार्मर का परिवहन किया गया। खरगोन जिले के भीकनगांव के दूरस्थ क्षेत्र टेमरना के श्री बिहारी शंकर ने कहा कि योजना के तहत स्थाई बिजली मिलने से खुशी का माहौल हैं। खरगोन जिले के दूरस्थ ग्राम गोविंदपुरा के पास फलिए में रहने वाले श्री ध्यान सिंह ने कहा कि पहले बहुत परेशानी थी, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत निःशुल्क बिजली कनेक्शन से परिवारजन प्रसन्न हैं।
शहर
डीए जुगा योजना में 26400 घरों में पहुंचाई बिजली
दूरस्थ क्षेत्रों के जनजातीय परिवारों में खुशी का माहौल
तूफ़ान डेस्क · 19 अक्टूबर 2026, 20:12 · 2 मिनट


