कटनी (16 नवंबर) - राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत नवंबर माह में जिले के 1 लाख 5 हजार 604 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 33 लाख 62 हजार 400 रूपये की राशि अतंरित की गई। इन योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को 600 रूपये प्रतिमाह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि प्रदान की जाती है। नवंबर माह के लिये इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना के तहत 3 हजार 120 हितग्राहियों को 18 लाख 72 हजार रूपये की राशि की पेंशन सहायता राशि का वितरण किया गया। इसी तरह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 47 हजार 563 हितग्राहियों को 2 करोड़ 85 लाख 37 हजार 800 रूपये प्रदान किये गए हैं।वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत जिले के 19 हजार 770 हितग्राहियों को 1 करोड़ 18 लाख 62 हजार रूपये की पेंशन राशि का वितरण किया गया है। कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 1 हजार 353 हितग्राहियों को 8 लाख 11 हजार 800 रूपये की राशि का वितरण किया गया है। जबकि दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन स्कीम के तहत 2 हजार 197 हितग्राहियों को 13 लाख 18 हजार 200 रूपये, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के तहत 59 हितग्राहियों को 35 हजार 400 रूपये, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 19 हजार 332 हितग्राहियों को 1 करोड़ 15 लाख 99 हजार 200 रूपये की पेंशन राशि का वितरण किया गया। वहीं मंदबुद्धि एवं बहुविकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए सहायता योजना के तहत जिले के 1 हजार 171 हितग्राहियों को 7 लाख 2 हजार 600 रुपये, वृद्धाश्रम में निवासरत अंत:वासियों की पेंशन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 3 हजार रुपये, सामाजिक सुरक्षा नि:शक्त पेंशन योजना के तहत 9 हजार 7 हितग्राहियों को 54 लाख 4 हजार 200 रुपये, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत 367 हितग्राहियों को 2 लाख 20 हजार 200 रुपये तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धाश्रम पेंशन योजना के तहत 1 हजार 660 हितग्राहियों को 9 लाख 96 हजार रुपये की पेंशन राशि का वितरण किया गया।
सरकारी योजनाएं
जिले के 1 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 6.33 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
तूफ़ान डेस्क · 16 नवंबर 2026, 18:03 · 3 मिनट


