राज्य आपदा प्राधिकरण मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशों के पालन मे आपदा युवा मित्र प्रशिक्षण का आयोजन 6 अक्टूबर 12 अक्टूबर तक समापन के अंतर्गत 125 प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान बोट इंजन संचालन, ड्राई रेस्क्यू, हेड टो, चिन टो एवं पेट्रोलिंग के दौरान रेस्क्यू कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।
प्रशिक्षार्थियों को बताया गया कि बाढ़ एवं जल आपदा के दौरान बोट इंजन का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाता है तथा संकट में फँसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किन बचाव तकनीकों का उपयोग किया जाता है। साथ ही, हेड टो एवं चिन टो तकनीक के माध्यम से पानी में फँसे व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। एयर रेस्क्यू एवं ड्राई रेस्क्यू के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा पेट्रोलिंग के दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपदा मित्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित, प्रभावी एवं त्वरित बचाव कार्य करने के लिए सक्षम बनाना तथा जन-धन की हानि को कम करना रहा।इस सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान डिस्ट्रक्ट कमान्डेन्ट
श्री वीरेंद्र सिंह जादौन, कंपनी कमांडर श्री रब्बी काजी, श्री संदीप भंवर सहित प्रशिक्षक गणों सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ एवं एसडीईआरएफ बल उपस्थित रहा।



