मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 को नगर पालिका अम्बाह में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रातः 10 बजे शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिविर का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने निर्देश दिए हैं कि शिविर के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, शासकीय सेवाओं एवं हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों की जानकारी के साथ शिविर में उपस्थित रहें। शिविर में आमजन से प्राप्त होने वाली समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में आने वाले नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराया जाए। सभी अधिकारी निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।