नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण की दिशा में नरसिंहपुर जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सीएम हेल्पलाइन माह सितम्बर 2026 की जिला-वार ग्रेडिंग में नरसिंहपुर जिले ने 82.38 का कुल वेटेड स्कोर प्राप्त कर "ए" रेटिंग हासिल की है। द्वितीय समूह के जिलों में नरसिंहपुर को प्रदेश में 11 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
जिला-वार ग्रेडिंग के अनुसार कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में सितम्बर माह में नरसिंहपुर ने "ए" श्रेणी हासिल करते हुए शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण, लंबित शिकायतों में कमी, गुणवत्तापूर्ण समाधान तथा शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के क्षेत्र में अपनी बेहतर स्थिति दर्ज कराई है। जिले का कुल वेटेड स्कोर 82.38 रहा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा नागरिकों की शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। जुलाई माह की ग्रेडिंग में प्राप्त यह परिणाम जिले में जन शिकायतों के प्रभावी एवं उत्तरदायी निराकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।


