प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 ( शहरी) जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का अपने पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। पक्का आवास मिलने से हितग्राहियों को सुरक्षित वातावरण के साथ बेहतर जीवन जीने का अवसर भी मिल रहा है।
इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 01 के चिलम टेकड़ी निवासी श्री रमेश धुर्वे के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 ( शहरी) खुशहाली लेकर आई है। खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री धुर्वे पहले कच्चे मकान में रहते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में परिवार को सुरक्षित एवं बेहतर आवास उपलब्ध कराने का उनका सपना लंबे समय से अधूरा था।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 ( शहरी) के अंतर्गत योजना का लाभ मिलने से श्री रमेश धुर्वे का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। अब वे अपने परिवार के साथ पक्के मकान में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को बेहतर आवासीय सुविधा प्राप्त हुई है और जीवन में स्थायित्व आया है। श्री रमेश धुर्वे ने पक्के मकान का सपना साकार होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से उन्हें अपने परिवार के लिए सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 ( शहरी) जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



