जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 27 नवम्बर 2026 को शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय के वाग्देवी सरस्वती भवन कालेज रोड रतलाम में किया जाएगा।
जिसमें बेरोजगार युवाओ को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी. आई उत्तीर्ण तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक युवा संगम मेले में 27 नवम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय वाग्देवी सरस्वती भवन कालेज रोड रतलाम में अपने 2 पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।


