मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 ( पूर्वार्द्ध) के निर्वाचन के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिशिष्ट-एक एवं दो के अनुसार संबंधित जिलों की पंचायतों एवं निर्वाचन क्षेत्रों में 29 सितम्बर 2026, मंगलवार को मतदान दिवस के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
शासन द्वारा यह अवकाश केवल संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए घोषित किया गया है। अवकाश का उद्देश्य मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों के मतदाताओं एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों को मतदान एवं निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन के लिए सुविधा उपलब्ध कराना है।
अधिसूचना के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पंचायत उप निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा।


